बरेली, दिसम्बर 31 -- हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज के गांव भंडसर की निवासी मीनाक्षी पुत्री हरसुख ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी गांव मझगवां, थाना बीसलपुर, पीलीभीत निवासी विशाल कश्यप के साथ 24 अक्तूबर 2023 में हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज में दो लाख और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जिसपर उसने असमर्थता जताई तो उसे तरह-तरह से परेशान करने लगे। इसके चलते बीते 15 अगस्त को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट विवाहिता की ओर से पति विशाल कश्यप, सास हीराकली, ससुर मंगली प्रसाद, ननद दीक्षा, लक्ष्मी, माधुरी और देवर धर्मेंद्र के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...