रामपुर, दिसम्बर 12 -- कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट की गई। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 8 ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की शादी 13 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता पर दहेज के लिए दबाव बनाते थे। कार और दो लाख कैश के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। एक दिन पहले ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाने पहुंची विवाहिता ने अपने देवर एवं अन्य ससुराल वालों पर अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप भी लगाए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समीर अहमद, जलीस अहमद, नूर जहां, शाजिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.