मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- कोतवाली क्षेत्र के खाता गांव में विवाहिता को मारने के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पिता तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के मोहल्ला बांकेनगर के रहने वाले विजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उन्होंने अपनी बेटी कोमल की शादी 2 साल पहले खाता गांव के यशपाल उर्फ जसपाल के साथ की थी। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 30 मार्च को उसकी रात में हत्या कर दी और बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने कई लोगों की विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया , जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति जसपाल उर्फ यशपाल को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...