कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के मेड़ुआ गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर भूखों तड़पाया गया। बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता का मंझनपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा निवासी मिठाई लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निर्मला देवी की शादी 10 दिसंबर 2020 को मेड़ुआ गांव में दिलीप कुमार से की थी। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, केस दर्ज आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में सोने की चेन और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने निर्मला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया...