कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- पूरामुफ्ती थाने के मनौरी गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना अंतर्गत पट्टी परवेजाबाद बड़ागांव निवासी नवाब अहमद पुत्र अब्दुल जब्बार ने अपनी बहन रेशमा की शादी एक साल पहले प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत मनौरी गांव निवासी नेहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद के साथ एक साल पहले की थी। नेहाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.