अंबेडकर नगर, अप्रैल 22 -- टांडा, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के मुर्गीपुर शादीपुर निवासी पीड़िता रीशु कनौजिया पुत्री राम अजोर ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह विकास कनौजिया पुत्र पन्नालाल कनौजिया निवासी दारूपुर अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। उसका पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने में पति पर केस घर में बंद कर देता था। बाइक की मांग लगातार कर रहा था। बाद में किसी तरह वह मायके पहुं...