दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर दिया तीन तलाक, मुकदमा
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पति द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तालिबपुर निवासी मैनाज ने बताया कि उसकी शादी मल्लीवाला, थाना कांठ, मुरादाबाद निवासी दिलशेर पुत्र कुरबान शाह से हुई थी। आरोप है कि कम दहेज को लेकर पति दिलशेर, सास हसीना और देवर गुलफाम, शारिक व अरमान उसका उत्पीड़न करते थे और दो लाख रुपये की मांग करते थे। यह भी पढ़ें- तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज विवाहिता ने देवर अरमान पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, 18 सितंबर को पति उसे मायके लेकर आया और दो लाख रुपये की मांग की। रकम देने में असमर्थता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.