कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- कौशाम्बी, संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने के एक मामले में कोखराज पुलिस ने पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के आदेश पर रिपोर्ट लिखकर जांच भी शुरू कर दी गई है।पुरानी बाजार भरवारी निवासी रुकैया बेगम पुत्री जुल्फेकार ने बताया कि उसका निकाह फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर सोहदरमऊ निवासी मो. शहनवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। परेशान होकर पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कोखराज थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच...