दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, सात लोगों पर मुकदमा
रामपुर, अगस्त 23 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी निशा का विवाह करीब चार वर्ष पहले उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र निवासी पवन सैनी के साथ हुआ था। शिकायत में आरोप है कि विवाह के समय मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें कार, छह तोला सोना, दो लाख रुपये नकद और घरेलू सामान शामिल था। आरोप है कि शादी के बाद पति पवन सैनी और ससुराल पक्ष के अन्य लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट करते रहे और 10 लाख रुपये अतिरिक्त नकद लाने का दबाव बनाया। शिकायत में पति पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.