हरिद्वार, मार्च 16 -- दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 23 नवंबर 2023 को अमित चौहान निवासी कासमपुर जसपुर यूएसनगर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन सास मालती देवी ने सभी उपहार और सामान कब्जे में ले लिए। इसके बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। सास मालती और देवर सुमित भी दहेज के लिए परेशान करते रहे। आरोप है कि एक बार गला दबाकर जहर पिलाने की कोशिश भी की गई। बेटी के जन्म के बाद भी पति ने नाराजगी जताकर मारपीट की। इसके बाद पीड़िता राज्य महिला आयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.