सीवान, सितम्बर 4 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरदोबारा गांव निवासी स्व रंजीत सिंह की पत्नी रंजिता कुमारी ने थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने दिए आवेदन में कहा है कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

दहेज की मांग आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर खाना-पानी नहीं दिया जाता था तथा विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। कई बार किरासन तेल और पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास भी किया गया। महिला के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। कुछ दिन पूर्व सुजीत कुमार, ललन सिंह, बाबूंती देवी, बिंदी कुमारी, शोभा कुमारी और मंजू देवी सहित अन्य लोगो...