कौशाम्बी, मार्च 12 -- प्रयागराज के रम्मन का पुरवा में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेरहमी से पीटा गया। जिससे उसको गर्भपात हो गया। बाद में ससुरालियों ने उसे घर से भी निकाल दिया। मामले की शिकायत पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनुराधा का विवाह 20 मई 2022 को रम्मन का पुरवा में शुभम सिंह से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपया नकद और कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो दो जून 2025 को आरोपी...