दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति-ससुर समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
उरई, मई 23 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जयरामपुरा में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। कदौरा निवासी अंजलि विश्वकर्मा ने कोतवाली में पति लालाराम विश्वकर्मा, ससुर गोवर्धन, देवर मेहताब, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अंजलि की शादी 11 दिसंबर 2025 को लालाराम से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 18 मई 2026 को जान से मारने की कोशिश की गई, जिससे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी कालपी में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.