प्रयागराज, मार्च 19 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली अमृता कोल ने महिला थाने में तहरीर देकर पति व उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी मई 2023 में मध्य प्रदेश में सीधी जिले के अमिलिया निवासी जगत वर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही पति ने दबाव बनाकर उसकी नौकरी छुड़वा दी। इसके बाद पति, ससुर रामदेव वर्मा, सास प्रमिला देवी, ननद और देवर ने मिलकर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 18 जून 2025 को उसके साथ मारपीट की गई और अगले दिन घर से निकाल दिया गया। 28 जून को जब वह ससुराल पहुंची तो उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। दहेज की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.