बाराबंकी, जुलाई 16 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव की रुचि तिवारी ने थाने तहरीर दी। बताया कि 14 माह पहले उसका विवाह रायपुर गांव निवासी अभिषेक तिवारी के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि विवाह में कम दहेज की बात को लेकर पति अभिषेक, सास, ससुर सुधीरचंद व देवर रामू उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहे हैं। 11 जुलाई की रात इसी बात को लेकर उसके पति ने पीटने के बाद उसे रात भर कमरे में बंद रखा। सुबह सास-ससुर व देवर ने भी प्रताड़ित किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...