कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- महेवाघाट के अंधावा गांव की एक महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अंधावा गांव की प्रियांशी पांडेय ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी सुल्तानपुर के गोसाईगंज के बुलाकी का पुरवा में हुई है। शादी के बाद से ही ससुराली उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर कई बार परिवार वालों से पंचायत भी हुई। हर बार समझाकर उसको भेज दिया जाता है। हाल ही में उसको ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद घर से निकाल दिया। प्रियांशी ने 17 मार्च को मामले की शिकायत पुलिस से की थी। महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर ससुराली पंकज पांडेय, रविमनि पांडेय, कावेरी, राहुल पांडेय, प्रतिभ...