दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर निकालने का आरोप
जौनपुर, सितम्बर 28 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी सीमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, वर्ष 2023 में उसकी शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी लकी यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये और अन्य सामान की मांग को लेकर उसे मारते-पीटते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। महिला का आरोप है कि 22 सितंबर को ससुराल वालों ने रुपये व सामान अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति लकी यादव, ससुर राजेंद्र यादव, सास गिरिजा देवी, जेठ अभय राज उर्फ मुन्ना, जेठानी संगीता देवी सहित अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.