बाराबंकी, मई 18 -- सुबेहा। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज ससुरालीजनों ने नवविवाहिता को मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी दस आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के बड़ी चौकी खानपुर गांव निवासी शान मोहम्मद के पुत्री फौजिया का निकाह जिला अमेठी थाना जगदीशपुर स्थिति पालपुर गांव निवासी सिराज के पुत्र सोहराब के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। फौजिया ने सुबेहा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजन बुलेट मोटरसाइकिल दहेज में न मिलने से नाराज चल रहे थे।जिसके चलते हमें आए दिन मुझे मारते पीटते थे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा हद तो तब हो गई जब ससुरालीजन एक दिन मारने पीटने के बाद घर से भगा दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति सोह...