कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- सरायअकिल थाने के मेडूआ गांव में दहेज को लेकर पति समेत ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीट दिया। मायके वालों ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव निवासी मिठाई लाल ने अपनी पुत्री निर्मला देवी की शादी 10 दिसंबर 2020 को सरायअकिल थाना क्षेत्र के ग्राम मेडुआ निवासी दिलीप कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास और देवर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि ससुरालीजन पांच लाख रुपये नकद और सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और भूखा रखने जैसी यातनाएं दी जाती थीं। इतना ...