अमरोहा, जनवरी 7 -- ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था। शिकायत पर मामले में आरोपी पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज दिलाने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। प्रताड़ना के बीच विवाहिता ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया, बेटा अभी सिर्फ छह महीने का ही है। आरोप है कि पति अपराधिक प्रवृत्ति का है, उसके खिलाफ गोहत्या व चोर...