बाराबंकी, अप्रैल 10 -- बाराबंकी, संवाददाता। मसौली थाना क्षेत्र के देवकलिया गांव निवासी विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवकलिया गांव निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 9 मई 2023 को सुरेंद्र यादव के साथ हुआ था। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन मोटरसाइकिल और सोने की चेन न देने को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार ताने देते रहे और प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि शादी के बाद उसकी सास ने उसके जेवर भी उतरवा लिए। लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि आठ अप्रैल को उसके पति सुरेन्द्र यादव, देवर नरेन्द्र, गोविन्द, केश और सास ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। सास ने लाठी से उसकी कमर पर वार किया, जबकि पति और देवरों ने लात-घूंसों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.