मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- कटघर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। बहनोई ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। पति ने तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 8 ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के करूला क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 31 जुलाई 2021 को संभल जिले चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर कई-कई दिन तक कमरे में बंद कर देते थे। पीड़िता के अनुसार उसी दौरान एक दिन ननद ने अपने जीजा को मेरे कमरे में भेज दिया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। इस दौरान पीड़िता की ननद कमरे के बाहर पहरा देती रही। इसकी शिकायत पति से की तो पति ने उल्ट...