मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बदायूं निवासी ससुरालियों ने कटघर क्षेत्र निवासी विवाहिता को मारपीट कर दोनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया। जब पीड़िता मायके में आकर समय काट रही थी तब आरोपी पति और ससुरालियों ने उसके मायके में आकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में तीन तलाक देकर चला गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के जाहिदनगर करूला निवासी गुलफ्शा ने बीते दिनों डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 14 जून 2019 को बदायूं जिले के उझियान थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला निवासी साजिद हुसैन से हुआ था। उसके दो बेटे हैं। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। पीड़िता के अनुसार बीते 3 सितंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.