दहेज के लिए विवाहिता को जहर देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 9 -- मम्फोर्डगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के भाई ने पति, सास, दो ननदों, देवर और ननदोई के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कानपुर के आदर्शनगर रावतपुर निवासी शिवगोविंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 2023 में मम्फोर्डगंज निवासी गौरव प्रताप सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दस लाख रुपये और दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पूर्व में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, जिसे ससुरालियों के दोबारा प्रताड़ित न करने का भरोसा देने पर वापस ले लिया गया था। आरोप है कि चार अगस्त की रात ससुराल वालों ने प्रियंका को जबरन जहर दे दिया। हालत बिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.