बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा पुलिस ने विवाहिता को प्रताड़ित करने, प्राणघातक चोट पहुंचाने, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में पति समेत 11 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि उसका मायका संतकबीरनगर में है। उसका निकाह 23 सितंबर 2020 को सोनहा थानाक्षेत्र के नरखोरिया निवासी साहिद सिद्दकी के साथ हुआ था। निकाह के बाद अपने ससुराल आई और तीसरे दिन पति के साथ पुणे महाराष्ट्र चली गई। आरोप है कि पति पुणे में एक वर्ष बाद मारने पीटने लगा। दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की। 2022 में ससुरालियों ने मारपीट कर भगा दिया। इसकी शिकायत मुम्बई पुलिस से की तो वहां सुलह करा दिया गया। उसके बाद मुझे गांव लाए और यहां से भी मारपीट कर भगा दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति मो. साहिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.