गोरखपुर, जून 2 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन कबीर नगर निवासी काजल पासवान की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। काजल का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति अभिषेक पासवान शराब के नशे में मारपीट करने लगा और ससुराल पक्ष कम दहेज लाने का ताना देता था। गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...