हमीरपुर, सितम्बर 7 -- भरुआ सुमेरपुर। विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने और देवर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज के आरोप मौदहा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसकी पुत्री की शादी 13 मई 2026 को सुमेरपुर निवासी विक्की सोनकर के साथ हुई थी। शादी में एक लाख नकद, फ्रीज, डबल बेड, अलमारी, कूलर, वाशिंग मशीन व जेवरात दहेज में दिए थे, फिर भी ससुरालीजन कम दहेज का ताना देकर एक लाख रुपए नकद और बुलेट बाइक की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दामाद ट्रक ड्राइवर है और दस दस दिन बाहर रहता है, इसी का मौका पाकर देवर छेड़खानी ...