दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, दिया तलाक, केस दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में उसके मायके पहुंच कर तीन तलाक दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने पति समेत तीन पर केस दर्ज किया है। थाना मुगलपुरा के वारसीनगर निवासी मोनी ने बीते दिनों एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 9 मई 2022 को जीशान के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मार्च 2026 में पति ने मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। पीड़िता के अनुसार बीते 23 जुलाई को रात करीब आठ बजे पति अपने दो साथियों के साथ उसके मायके में आया और एक बार फिर दहेज की मांग करने लगा। मना करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.