मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में दहेज में दो लाख रुपये के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मुगलपुरा के वारसीनगर निवासी नगमा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी सुबहान से 8 जुलाई 2018 को हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति नशे का आदी है और नशा करके आए दिन मारपीट करता है। आरोप लगाया कि दो माह पूर्व पति और ससुरालियों ने मायके से दो लाख रुपये लाकर देने को कहा। मना करने पर मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पति सुबहान, सास वलीसा, जेठ मुशर्रफ उर्फ छ...