दहेज के लिए विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। माड़ीपुर रामराजी रोड में दहेज को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता लता कुमारी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ काजीमोहम्मदपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति विजय कुमार, ससुर मदन राम और सास शांति देवी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 23 अगस्त को पति और ससुराल वालों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी और भोजन-पानी बंद कर कमरे में कैद कर दिया। काजी मोहम्मदपुर थानेदार चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.