दहेज के लिए विवाहिता को कमरे में किया बंद
गोरखपुर, जुलाई 23 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नगवा में ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कोईकोल निवासी राजेंद्र की पुत्री चांदनी ने पुलिस को बताया मार्च 2024 में गीडा थाना क्षेत्र के नगवा निवासी अजय कुमार से विवाह हुआ। कुछ दिन सब ठीक था। उसके बाद ससुराल वाले दहेज में नगदी और गाङी की डिमांड करने लगे। डिमांड पूरा नहीं होने पर प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया।मायके वाले पहुंचकर पीआरबी पुलिस को सूचना दिए।पुलिस के पहुंचने पर उसे बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.