रामपुर, मार्च 21 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की ज्वालानगर निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी शादी कृष्णनगर कानपुर रोड लखनऊ निवासी आशीष श्रीवास्तव के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी में मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले प्लाट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। इंकार करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जेठ ने डंडे व गमले से उस पर हमला करके घायल कर दिया। जिस पर उसने कृष्णानगर थाने में प्रार्थना पत्र दिया तो ससुरालियों ने दबाव में लेकर जबरन समझौता करा दिया। इसके बाद सास ने उसे जान से मारने का प्रयास किया और सिर पर भगौने से वार कर दिया। जिससे सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद खाना देना बंद कर दिया। किचन में अगर जाती तो उसके साथ मारपीट की जाती। अवैध तरीके से भ्रूण की जांच कर...