रामपुर, अक्टूबर 5 -- गंज थाना क्षेत्र निवासी रुमा का निकाह 11 नवंबर 2017 को शन्नू खां के साथ हुआ था। निकाह में अपनी हैसियत के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद उसके पति शन्नू खां, सास बब्बो बेगम और जेठ शिम्मी खां दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे। आरोपी लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने रुमा को खाना-कपड़ा देने में तंगी की और आए दिन मारपीट की। 6 जून 2025 को पति शन्नू खां ने तीन तलाक देने की धमकी दी और उसे पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...