नोएडा, मार्च 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। विवाहिता ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसका गर्भपात भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर के एक गांव की रहने वाली सुंदरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी शादी जेवर के डूढेरा गांव के रहने वाले भूपेंद्र से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी दहेज में बुलेट बाइक और परिवार के सभी सदस्यों के लिए सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पीड़िता को बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.