रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। विवाहिता की दहेज के लिए हत्या के मामले में फरार चल रही मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान मुरसलीन और उसकी बेटी इल्मा के रूप में हुई है। 18 फरवरी को ग्राम कुचैटा निवासी जलील अहमद ने अपनी बेटी मुन्तियाज जहां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग स्कॉर्पियो कार और 20 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस पहले ही जुनैद और आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मुंशीगंज तिराहा के पास से मुरसलीन और इल्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.