दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार
सहरसा, अप्रैल 28 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के कचरा गांव में दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतका निकम देवी के भाई पतरघट थाना क्षेत्र के कहरा गांव निवासी राजकुमार शाह ने सौरबाजार थाना में आवेदन देकर अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति और ससुराल पक्ष पर लगाया। आवेदन में बताया गया कि उसकी बहन की शादी कचरा गांव निवासी नथन साह के पुत्र राजा कुमार साह से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दहेज देने में असमर्थता जताई गई थी। आरोप है कि शनिवार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.