मधुबनी, मई 30 -- झंझारपुर /मधेपुर, निज प्रतिनिधि। मधेपुर थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत चंद्रदीप गांव में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के भाई ने पति, सास एवं ससुर के विरुद्ध मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हत्या का मामला झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव निवासी ललन कुमार महतो ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि चार वर्ष पूर्व उनकी बहन अंजू कुमारी की शादी चंद्रदीप गांव निवासी शंकर महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति शंकर महतो, ससुर राम बहादुर महतो एवं सास द्वारा पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

जानकारी और गिरफ्तारी आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 25 मई की रात उनकी बहन ने किसी अन्य फोन से चोरी-छि...