दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति हिरासत में
मधुबनी, जुलाई 18 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सर्रा सोनपत्ताही गांव में शनिवार को 28 वर्षीय विवाहिता कविता देवी की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि करीब सात-आठ वर्ष पूर्व कविता देवी की शादी सर्रा सोनपत्ताही गांव निवासी प्रदीप कुमार राय से हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार को उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.