दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप,पति गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 21 -- फुलपरास,एक संवाददाता। फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलहा-बथनाहा सुरक्षा बांध के समीप कुछ दिन पूर्व बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता ने अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए फुलपरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया है। लौकही थाना क्षेत्र के अटरी वार्ड संख्या-6 निवासी देवेन्द्र यादव ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी 28 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी का विवाह झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी स्वर्गीय भटू यादव के पुत्र रामलखन यादव से हुआ था। विवाह के कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति एवं ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.