सीतामढ़ी, मार्च 2 -- नानपुर । दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर देने या गलत कार्य के लिए दलाल के हाथों बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन गोट निवासी सफी अहमद ने थाना में एफआईआर कराई है, इसमें पुत्री मोसीमा खातून के दयादिन गुलनार गजाला, भैसुर अनीसुर रहमान, रजी अहमद को आरोपित किया है। सभी आरोपी थाना क्षेत्र के नानपुर उतरी के वार्ड तीन के निवासी है। वादी के मुताबिक उसकी पुत्री की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपियों द्वारा पांच लाख रुपए दहेज में मांग की जाने लगी। मोबाइल के द्वारा पुत्री बताती थी कि यदि मांग की गई राशि नहीं देंगे तो वे लोग उन्हें मार देंगे या बेच देंगे। पिता का कहना है कि 24 फरवरी को बेटी से बात करनी चाही तो उसका मोबाइल नहीं लगा। तब पुत्री के ससुराल आ...