दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव जलाने का आरोप
समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर वार्ड 03 में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नियत से शव जलाने का आरोप लगाया गया है। मृतका शिव कुमारी देवी के भाई हरपुर ऐलोथ निवासी अमरेश कुमार पासवान ने सरायरंजन थाने में पति विभीषण पासवान, सास, दो भैंसुर और गोतनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष रुपयों की मांग को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित करता था। मृतका की एक पुत्री और एक पुत्र हैं। पीड़ित भाई ने बताया कि 3 सितंबर की शाम करीब 8 बजे विभीषण ने फोन कर कहा कि शिव कुमारी की मौत हो गयी है और वे लोग शव जलाने बेगूसराय के सिमरिया घाट आए हैं। आरोप है कि मायके वालों के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को दिए आवेदन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.