दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फांसी पर लटकाया शव
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में ब्याही एक महिला की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव फांसी पर लटका दिया गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है। ननद की तलाश की जा रही है। कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बेटी रोशनी देवी की शादी 27 नवंबर 2019 को रसूलपुर टप्पा के रहने वाले पंकज कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.