दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति और ससुर गिरफ्तार
नोएडा, मई 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। महिला संदिग्ध हालात में घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर छत से नीचे फेंका गया। उससे फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख की मांग की जा रही थी। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कुड़ी खेड़ा गांव निवासी संजय नागर ने अपनी 24 वर्षीय बेटी दीपिका नागर का विवाह 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ किया था। शादी में उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज में एक फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.