दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई
रामपुर, अप्रैल 26 -- बिलासपुर। दहेज की खातिर एक बेटी को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा तथा मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर पट्टी निवासी अख्तर अली ने अपनी पुत्री अरमाना का विवाह नगलिया कलां निवासी सुल्तान के साथ किया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। रविवार को पीड़िता के जेठ रिजवान और नन्दोई सलमान समेत आदि ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। साथ ही उसे घायल अवस्था में धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर प्राप्त होने पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करवाया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.