हाथरस, सितम्बर 23 -- हाथरस, संवाददाता। गाजियाबाद के कोतवाली विजय नगर क्षेत्र निवासी महिला ने महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगां पर दहेज उत्पीड़न व खाना न देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुकदमा दर्ज करातेह हुए पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में थाना विजय नगर क्षेत्र में ही हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ के अनुसार बाइक, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, बैड व 51000 रूपए नकद दिए थे। इससे उसके पति आकाश, सास अनीता, ससुर चुनमुन तथा जेठ विकास के लोग खुश नहीं थे। वह आये दिन दहेज को लेकर ताना कसते रहते थे। विवाह के बाद पीड़िता के दो पुत्र पैदा हुए। इसके बावजूद दहेज के लिए उत्पीड़न कम नहीं हुआ। पीड़िता अपने परिवार वालों के समझाने पर व समय पर सब ठीक होन...