दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, दो लाख नकद और बुलेट की मांग का आरोप
विकासनगर, जून 15 -- विकासनगर क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनसे दो लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाती रही है। मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया जाता हैं। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़िता ने मामले में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका विवाह 27 नवंबर 2023 को रवि कश्यप निवासी बद्री कॉलोनी, कैनाल रोड विकासनगर के साथ हुआ था। परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास, देवर और ननद ने दो लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.