दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न,पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 4 -- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, उत्पीड़न और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नगर के मोहल्ला होलिका मंदिर निवासी विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 20 फरवरी 2025 को जसपुर निवासी शिवम कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति शिवम कुमार, ससुर देवेंद्र सिंह, सास आशा, देवर कपिल, रितिक तथा भाभी पूनम ने पांच लाख रुपये नकद और एक वैगनआर कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। विवाहिता का आरोप है कि उसका देवर रितिक उस पर गलत नजर रखता था इसकी शिकायत पति और अन्य परिजनों से करने पर उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय उसके साथ गाली-ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.