बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला ने पति और सौतेले बेटे समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर मारपीट, रेप, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना सीबीगंज में रिपोर्ट लिखाई है। महिला का कहना है कि उसने सीबीगंज के ही व्यक्ति से 15 अगस्त 2021 को निकाह किया था। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद उन्हें पता चला कि पति रेलवे में कांट्रेक्टर है जबकि वह खुद को रेलकर्मी बताता था। उसने एक बच्चा बताया था जबकि शादी के बाद छह बच्चे सामने आए। पति समेत अन्य ससुराली दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग कर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उसका आरोप है कि 15 जुलाई को देवर ने कमरे में घुसकर रेप किया। विरोध करने पर उसकी सात वर्षीय बेटी से भी मारपीट की गई। फिर उन दोनों को घर से निकाल दिया और सात अग...