चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह की बेटी ने तहरीर देकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पति, सास, ससुर व देवर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2022 में भिंड मप्र की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हीरालाल का पुरा निवासी मोहन सिंह के साथ हुई थी। पिता ने शादी में दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- विवाहिता को पीटकर ससुराल से भगाया पति मोहन सिंह आए दिन मारपीट करने लगा। ससुर राजू सिंह, सास सीता देवी उर्फ टीटू व देवर विकास सिंह उर्फ रानू भी प्रताड़ित करते रहे। ससुर ने उसके पिता पर कर्वी या भि...