दहेज के लिए यशोदा की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, भेजा जेल
अमरोहा, मई 24 -- रहरा, संवाददाता। दहेज के लिए थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव भूवरा निवासी यशोदा की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति प्रदीप को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक पति प्रदीप से अनबन के बाद सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में यशोदा ने कीटनाशक खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई थी। खबर लगते ही मौके पर पहुंचे संभल जिले के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। हालांकि, कुछ जिम्मेदार लोगों ने कई दौर की पंचायतों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास भी किया। समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने यशोदा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने में तहरीर के आधार पर पति समेत ससुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.